अलवर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 के तहत 21 से 27 नवम्बर तक मोबिलाइजेशन सप्ताह और 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक सेवा वितरण सप्ताह आयोजित किया गया। इस वर्ष पखवाड़े की थीम “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार – पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार” रही। समापन समारोह निजी होटल में किया शुक्रवार प्रातः 11 बजे आयोजित हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.योगेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि पखवाड़े के दोनों चरणों में पुरुष नसबंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने तथा समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष फोकस किया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ.छबील कुमार ने बताया कि मोबिलाइजेशन सप्ताह में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर योग्य दंपतियों से संपर्क किया। उन्हें परिवार नियोजन के साधनों, विवाह की उपयुक्त आयु, प्रसव पश्चात परिवार कल्याण सेवाओं, दो बच्चों के बीच अंतर रखने तथा सीमित परिवार के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। एएनएम व आशा सहयोगिनियों ने योग्य दंपतियों का पंजीयन कर पुरुष गर्भनिरोधक साधनों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई तथा पुरुष नसबंदी अपनाने के लिए प्रेरित किया। समापन कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील कुमार चौहान, डॉ.देवेन्द्र कुमार, जयपुर से दीपा गौतम व नीरज गुप्ता सहित डीपीसी हूंगाराम भौवाल, बीएनओ ललित कुमार, हितेश कुमार, सुशील कुमार तथा ब्लॉकों से आए बीपीएम, बीएचएस, पीएचएस, एलएचवी और शहरी क्षेत्र की आशा सहयोगिनियाँ उपस्थित रहीं।
पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 2025 का समापन, पुरुष सहभागिता से स्वस्थ व खुशहाल परिवार का संकल्प
By -
December 05, 2025
0
Tags: