अलवर: सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कंपनी बाग के सामने स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में पूर्व सैनिक स्वयंसेवी संगठन, कॉलेजों तथा स्कूलों के एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली सैनिक कल्याण कार्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक तक पहुंची और पुनः कार्यालय पर समाप्त हुई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल शमशेर सिंह सिहाग ने बताया कि 7 सितंबर को 77वां सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाएगा। आमजन को इस दिवस के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से यह रैली आयोजित की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में सेना के झंडे लगाए जाएंगे और कार्यालयों में झंडे भेजे भी जाएंगे। झंडे का मूल्य डोनेशन के रूप में ₹10 निर्धारित किया गया है। इससे प्राप्त होने वाली पूरी राशि युद्ध के दौरान शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं एवं उनके परिवारों के सहयोग हेतु उपयोग की जाती है।
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जागरूकता रैली निकाली, एनसीसी कैडेट व पूर्व सैनिक हुए शामिल
By -
December 05, 2025
0
Tags: