निर्मल गहलोत का गुंसी मे किया स्वागत, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): विद्या भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवं उत्कर्ष के सीइओ लाखों विद्यार्थियों के मार्गदर्शक निर्मल गहलोत का जोधपुर से कोटा प्रवास के दौरान गुंसी में रामधन फॉर्म हाउस पर किन्नर अखाड़ा संघ की प्रदेश अध्यक्ष तनीषा सैनी सनातनी व राजेश कनेसर के सानिध्य में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। निर्मल गहलोत ने देश में चल रहे कई ज्वलंत विषयों पर भी चर्चा की और संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के बारे मे चर्चा करते हुए बताया कि आने वाला समय विश्व में भारत का है। आज पूरे विश्व की उम्मीदें भारत पर टिकी हुई है और देश विदेश के कई वैज्ञानिक भारत की संस्कृति व जीवन पद्धति पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्य पालन के आह्वान को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर सैनी समाज छात्रावास महामंत्री रामधन माली, किन्नर अखाड़ा परिषद प्रदेश अध्यक्ष तनीषा सनातनी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कनेसर, रामवतार खुवाडिया, जीतू सैनी व बनवारीलाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!