नगर पालिका व विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत के हो रहे है विकास कार्य: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर के वार्ड नंबर 20 भगत सिंह कॉलोनी में 80 लाख रुपए की लागत से नवीन सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया है। समारोह में मुख्य अतिथि निवाई पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा रहे। अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व पार्षद परसराम कुमावत रहे। भाजपा शहर महामंत्री जयनारायण कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में सभी अतिथियों का वार्डवासियों द्वारा स्वागत किया गया। वार्डवासियों ने सभी अतिथियों को 50 मीटर लंबा साफा बंधवाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि नगर पालिका व विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत के विकास कार्य वर्तमान समय में किए जा रहे हैं। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि वार्ड में सामुदायिक भवन के निर्माण से शहर में रहने वाले हर वर्ग के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। नगर पालिका क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन बन जाने से अब लोगों को महंगे मैरिज गार्डन की आवश्यकता नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में अगर कचरा संग्रहण गाड़ी नहीं आती है तो इसकी तुरंत सूचना दें। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में अनेकों विकास कार्य वर्तमान समय में प्रगति पर हैं। निवाई शहर सहित विधानसभा क्षेत्र विकास की ओर प्रगति पर है। स्थानीय पार्षद परसराम कुमावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष रामावतार घाटी, पूर्व प्रधान ममता जाट, जीतपाल गुर्जर, रामविलास बलाई, संजय वर्मा, हनुमान गुर्जर, सियाराम शर्मा, बाबूलाल सैनी, पार्षद शंकर घाटी, अजय पारीक, मनोज पाटनी, लालचन्द सैनी, वंश प्रदीप पारीक, रतनदीप गुर्जर, जीतू विजय, करण सिंह, एडवोकेट रमेश शर्मा, हीरालाल मीणा, तेजकरण बहड, महेन्द्र सारसोप, मोला सैन, अल्लारखा, सत्यनारायण जायसवाल, शंकर पडियार, रामेश्वर प्रसाद जांगिड, मक्खन परिडवाल, सहायक अभियंता चन्द्र प्रकाश मीणा, कनिष्ठ अभियंता चन्द्र प्रकाश चौधरी, कनिष्ठ अभियंता राज प्रताप सिंह राणावत, कनिष्ठ अभियंता पप्पू लाल मीणा, पवन कुमार वर्मा, निशांक जैन, नितेश, राहुल सैन व गणेश शर्मा सहित कई जन प्रतिनिधि व अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!