अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही से क्षेत्र के भूमाफियों में मचा हडकंप

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी के निर्देश पर तहसील एवं नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दशहरा मैदान एवं खणदेवत रोड स्थित अवैध कॉलोनियों की सड़कों को ध्वस्त किया गया कार्यवाही के दौरान पांच जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। दशहरा मैदान के पास स्थित अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते समय खातेदारों ने पटवारी पर एक तरफा कार्यवाही करने का आरोप लगाया। खातेदार मूलचंद ने बताया कि जिस कॉलोनी की शिकायत हुई है, उस पर तो फोरी कार्यवाही की गई है, उस कॉलोनी में डाली गई मिट्टी की सड़कों को पूरी तरह से नहीं हटाया गया है। उन्होंने बताया कि हमारी पुस्तैनी जमीन है, हमने भाई बटवारे के हिसाब से बटवारा किया है, उसमें एक तरफा कार्यवाही कर हमारे मकान एवं कुएं पर जाने के लिए बनाई गई मिट्टी की सड़क को पूर्णतया जमीन में मिला दिया गया है, जबकि हमारे पास में विकसित की जा रही कॉलोनी की सड़कों पर फोरी कार्यवाही की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशहरा मैदान के पास स्थित अवैध कॉलोनी में पटवारी की भी हिस्सेदारी है। पटवारी जीतराम ने बताया कि कार्यवाही के दौरान कोई भेदभाव नहीं किया गया है, सभी अवैध कॉलोनियों पर सामान कार्यवाही की गई है। इस अवसर पर नगर पालिका भूमि शाखा प्रभारी रोडूलाल सैनी, सहायक अभियंता पप्पू लाल मीणा, कस्बा पटवारी जीतराम चौधरी, बाबूलाल शर्मा नगर पालिका अतिक्रमण शाखा प्रभारी, जमादार विनोद, रामबाबू , राहुल सहित दो दर्जन नगर पालिका के महिला पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!