निवाई (लालचंद सैनी): स्थानीय डाक बंगले में पूर्व विधायक स्व.हीरालाल रैगर की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक के पुत्र सीताराम वर्मा ने कहा कि मैंने मेरे पिताजी स्व.हीरालाल रैगर को आदर्श माना है। मेरे पिताजी जनता के सुख दुख में हमेशा खडे रहते थे। क्षेत्र की जनता ने उनको अपना आशीर्वाद देकर दो बार विधायक बनाया, उन्होंने पार्टी में भी कई ऊंचे पदों पर आसीन रहकर लोगों की सेवा की। क्षेत्र की जनता उन्हें विकास पुरुष के नाम से जानती है। मेरा उद्देश्य पिताजी के आदर्शों पर चलकर ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम लाइन में बैठे व्यक्ति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा नेता रतनदीप गुर्जर ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय हीरालाल रैगर हमेशा जनता के साथ खडे रहते थे। क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार मानकर चलते थे। जनता के बीच में बिना भेदभाव किए हमेशा विकास के कार्य करते थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक कमल बैरवा, मण्डल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, मदनलाल सैनी, हनुमान चौधरी, परसराम कुमावत, नाथूलाल सैनी, पूर्व उप प्रधान शंकरलाल शर्मा, गुलाब जायसवाल, राजेंद्र जैन, रामप्रसाद शर्मा, रामगोपाल सेवलिया, रामेश्वर प्रसाद जांगिड, करण राजावत, जयनारायण कुमावत, मांगीलाल वर्मा, मदनलाल वर्मा, ताराचंद गोयल, कुलदीप चौधरी, पूरण भांवती, महेश मिश्रा, धीरज सोनी, कैलाश स्वामी, श्याम टोडवाल, रामावतार सैनी, विजय शर्मा, मोनू चंवरिया, कमल जैन, छोटूलाल शर्मा, लादूलाल बैरवा, सुरेश बैंसला, राहुल वर्मा, हंसराज वर्मा, राजेश वर्मा, धनपतराय वर्मा, हरिराम वर्मा, प्रहलाद सैनी, महेंद्र कसाना, श्रीराम चौधरी, भंवर बन्ना, शंकरलाल पडियार, योगेश जैन, शिवप्रकाश पारीक, सत्यनारायण तिवाड़ी, रामबाबू सोनी व मक्खन परिडवाल सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक रैगर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।
पूर्व विधायक हीरालाल रैगर को लोग विकास पुरुष के नाम से जानते है: सीताराम वर्मा
By -
December 19, 2025
0
Tags: