दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का रानी सती मंदिर में दर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के झुंझुनूं स्थित प्रसिद्ध रानी सती मंदिर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत दर्शन कर श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उनके आगमन से मंदिर परिसर एवं क्षेत्र में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के आगमन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!