यूथ विजिट प्रोग्राम का हुआ आयोजन, प्रतिभाओं को किया सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय यूथ विजिट प्रोग्राम का आयोजन हुआ, जिसमें लगभग 15 से अधिक विद्यालयों की 400 छात्राओं ने महाविद्यालय का भ्रमण किया। कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद्दीन, ओमप्रकाश गुप्ता, बलराम कृष्ण शर्मा, मोहम्मद इश्तियाक, हनुमान सहाय पारीक व महाविद्यालय प्राचार्य रेणू अग्रवाल ने विद्यालयों के व्याख्याताओं एवं प्रधानाचार्य का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल ने बताया कि विजिट प्रोग्राम के तहत प्रथम दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को भी संस्था पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था सचिव बलराम कृष्ण शर्मा ने संस्था का उद्देश्य बताते हुए कहा कि धन के अभाव में छात्राएं शिक्षा से वंचित नहीं रहे। इसी उद्देश्य को लेकर महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि हम सभी संस्था सदस्यों का प्रयास रहता है कि महाविद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राओं को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हों। उनके शैक्षिक उन्नयन के लिए सेमिनार संगोष्ठी एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन किया जाए, जिससे प्रतिभाओं को मंच मिल सके। प्रमुख उद्योगपति ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय न्यूनतम शुल्क पर अधिक सुव्यवस्थित शिक्षा प्रदान करने में हमेशा प्रयासरत है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिस किसी छात्र की आर्थिक स्थिति बेहद ही कमजोर है और वह अध्ययन करना चाहती है, तो संस्था द्वारा ऐसी छात्राओं को नि:शुल्क अध्ययन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी छात्राओं को उच्च माध्यमिक परीक्षा में बेहतर परिणाम की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। इस अवसर पर महाविद्यालय के उप प्राचार्य दीपेंद्र सिंह, रोहन पारीक, अनीस खान, प्रिया चौधरी, गोविंद गौतम, कोमल स्वामी, कैलाशचंद विजय व अश्विनी लश्कर सहित कई शिक्षाविद मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!