निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी कार्यालय में गांव जगसरा के ग्रामीणों ने गांव जगसरा को ग्राम पंचायत हिंगोनिया में ही यथावत रखने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को मुख्य शासन सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि पंचायत के परिसीमन में गांव जगसरा को ग्राम पंचायत दतवास में जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत हिंगोनिया बुजुर्ग गांव जगसरा से मात्र 1 किलोमीटर पर स्थित है एवं ग्राम पंचायत दतवास करीब सात आठ किलोमीटर दूर है, जिसको लेकर ग्रामीणों ने गांव जगसरा को ग्राम पंचायत हिंगोनिया में ही यथावत रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भाजपा नेता लल्लूलाल सेन, अंबालाल मेंबर, कालूराम, गोपाल लाल, मुकेश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य हंसराज मीणा, बृजमोहन गुर्जर, शिवराज मीणा, सुरेश मीणा, रामसहाय मीणा, भौरीलाल गुर्जर, पूर्व सरपंच छोटूराम मीणा, कजोड़ मीणा, दिनेश बैरवा, कैलाशचंद मीणा, किशन लाल एवं रामफूल सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
गांव जगसरा को ग्राम पंचायत हिंगोनिया में ही यथावत रखने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
By -
December 31, 2025
0
Tags: