डीएसटी ने भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): जिला डीएसटी द्वारा बरोनी थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसटी प्रभारी उप निरीक्षक एवं प्रभारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में विस्फोटक सामग्री है। इस पर टीम ने बरोनी थाना क्षेत्र में एक कार की तलाशी ली। कार में प्लास्टिक के कट्टों में 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट व 200 किलो खतरनाक विस्फोटक, सेफ्टी फ्यूज वायर के 6 बंडल जब्त किए। उन्होंने बताया कि आरोपी सुरेंद्र पटवा व सुरेंद्र मोची दोनों निवासी करवर जिला बूंदी को गिरफ्तार कर लिया। शातिर आरोपी विस्फोटक सामग्री को यूरिया खाद की कट्टों में छिपा रखे थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!