उप जिला अस्पताल में गंदगी देखकर भड़की उप जिला कलेक्टर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उप जिला कलेक्टर प्रीति मीणा ने बुधवार की सुबह उप जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में सफाई की अव्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई और सफाई कर्मचारियों को लताड़ लगाई। बुधवार की सुबह करीब 9 बजे बस स्टैंड पर स्थित उप जिला अस्पताल का उप जिला कलेक्टर प्रीति मीणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यवाहक पीएमओ डॉ.योगेंद्र विजय ने उपखंड अधिकारी को उप जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। एसडीएम प्रीति मीणा ने चिकित्सालय की सफाई व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जाहिर की। एसडीम प्रीति मीणा ने सभी महिला व पुरुष वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। वार्ड में कचरा देखकर नाराजगी जताई और मौके पर ही सफाई कर्मचारियों को बुलाकर लताड़ लगाई। मौके पर एसडीएम मीणा ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शैलेंद्र चौधरी से दूरभाष पर बात कर उप जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के लिए कहा। चिकित्सालय प्रशासन ने उपखंड अधिकारी को स्टाफ का अभाव लेकर कहा कि उप जिला अस्पताल में वार्ड बॉय सहित नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सकों के पद खाली होने की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी ने नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी से उप जिला अस्पताल के निर्माणाधीन मेन गेट के 6 माह से चल रहे कार्यों को लेकर मरीजों व आमजन को हो रही असुविधा के बारे में बताया व शीघ्र पूरा करवाकर जानकारी देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उपखंड अधिकारी ने सभी चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की बैठक ली और व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!