निवाई (लालचंद सैनी): गांव वनस्थली से श्याम बाबा निवाई के लिए गुरूवार को बैण्ड बाजे के साथ पदयात्रा रवाना होगी। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि वनस्थली से श्यामधाम निवाई के लिए गुरूवार को सुबह 8 बजे सवा ग्यारह मीटर का ध्वज पूजन करके पदयात्रा रवाना होगी। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का जुलूस डीजे के साथ गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए रवाना होगा। पदायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का पहला विश्राम वनस्थली गेट पर होगा, दूसरा विश्राम गांव पलई में होगा। इस दौरान वनस्थली मोड, जमात, पुलिया वाले बालाजी सहित कई स्थानों पर श्रद्वालुओं द्वारा पदयात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया जाएगा।
3/related/default