अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजेश कुमार टाक ने बताया कि वर्ष 2024-25 में 1,54,530 ऋणी सदस्यों को 86,354.13 लाख रुपये तथा 2025-26 में 1,35,173 सदस्यों को 49,018.53 लाख रुपये वितरित किए गए।
गोपाल क्रेडिट कार्ड के 1,182 आवेदन स्वीकृत कर 934.36 लाख रुपये जारी किए गए, वहीं दीर्घकालीन ऋण के तहत 137 सदस्यों को 837.77 लाख रुपये दिए गए।
बैंक कार्यक्षेत्र में 23 नए गोदामों की स्वीकृति मिली है। 8 समितियों को 500 एमटी, 1 को 250 एमटी तथा 14 समितियों को 100 एमटी क्षमता वाले गोदाम स्वीकृत हुए हैं, जिनका निर्माण कार्य जारी है।
किसानों को मजबूत मार्केटिंग मंच उपलब्ध कराने के लिए बजट घोषणा के अनुसार जिले के 10 ब्लॉकों में 10 एफपीओ गठित किए गए हैं। श्रीअन्न को बढ़ावा देने की दिशा में 5 मिलेट आउटलेट भी खोले गए हैं।
2 से 22 अक्टूबर तक चलाए गए सहकार सदस्यता अभियान में जिले में 29,122 नए सदस्य जुड़े,जिनमें 6,568 महिला, 18,008 युवा और 4,546 अन्य सदस्य हैं।
‘एक पेड़ मां के नाम’ व हरियालो राजस्थान अभियान के तहत बैंक व समितियों ने 27,532 पौधे रोपे।