शीत लहर को देखते हुए झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब, असहाय और निर्धन लोगों को बांटे गर्म कपड़े

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): पर्यावरणविद डॉ.नरेन्द्र भूषण सिंह के द्वारा कुमावत कॉलोनी विकास समिति, झोटवाड़ा की संरक्षक श्रीमती फूल कँवर चौधरी के नेतृत्व में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीत लहर को देखते हुए गांधी पथ, वैशाली नगर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब, असहाय और निर्धन लोगों को गर्म कपड़े, कंबल, स्वेटर, जुराब, टोपे और मफलर बांटे गए, साथ में राहगीरों को भी विभिन्न स्थानों पर आवश्यकता अनुसार कंबल और स्वेटर वितरित किए गए। इसके साथ ही चांदपोल हनुमान जी मंदिर, चौड़ा रास्ता स्थित श्री ताड़केश्वर जी महादेव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर खीर और जलेबी भक्तों और राहगीरों को वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ.सुशील कंवर चौधरी, डॉ.स्पर्धा चौधरी, उम्मेद सिंह, एडवोकेट शारदा चौधरी, दिलप्रीत सिंह, सुष्मिता सोलंकी, विश्वजीत सिंह सोलंकी, डॉ.भंवरलाल कुमावत और उदिति सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!