भूमाफियाओं का गुंडाराज क्षेत्र में मचा रखा है आतंक: पानी में डूबने से किसानों की फसले चौपट होने के कगार

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): क्षेत्र में भूमाफियाओं का गुंडाराज ने इतना आतंक मचा रखा है कि जिससे प्रत्येक वर्ग पीड़ित नजर आ रहा है। भूमाफियाओं द्वारा कृषि भूमि में कॉलोनी काटकर भोले भाले लोगों को प्लाॅट बेचकर चांदी कूट रहे हैं, वहीं पानी के बहाव क्षेत्र में भी अवैध प्लाॅटिंग की जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों की फसले चौपट होने के कगार पर है। नहर का पानी शुरू होते ही नहर अवरुद्ध होने के कारण सरसों की फसल में पानी लबालब भर गया है, जिसको लेकर किसानों ने उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को ज्ञापन भी सोपा है। किसान गिरिराज कुमार, सत्यनारायण, हेमराज, मदन, रामकिशोर, बंशीलाल, रामजीलाल, किशनलाल, छितरमल, जगदीश ने बताया कि कृषि महाविद्यालय के सामने केरोद बांध से नहर के द्वारा आ रहा पानी ढाणी जुगलपुरा के भगवानपुरा तन में स्थित फसलों में भर गया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि यदि प्रशासन द्वारा नहर के बीच में बनाए गए प्लाॅट को नहीं हटाया गया तो उनकी फसले दो-तीन दिन में खराब हो जाएगी। किसानों ने बताया कि पहले भी इन भूमाफियाओं के खिलाफ कई बार शिकायत दे चुके हैं लेकिन इन पर कठोर कार्रवाई नहीं होने से इनके हौंसले बुलंद हो गए हैं। किसानों ने बताया कि इनके खिलाफ जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होगी तब तक इनको सबक नहीं मिलेगा। यह लोग चारागाह शिवाय चक भूमि पर भी प्लॉट काटते नहीं मानेंगे, जब तक इनके ऊपर कठोर कार्यवाही नहीं होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!