जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): श्री कृष्ण यादव समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के मीडिया प्रभारी एवं खेल बोर्ड के पूर्व सदस्य हरीश यादव ने बताया कि आगामी 19 फरवरी, फुलेरा दूज को यादव समाज के 13वे सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए रामचंद्रपुरा, बड़के बालाजी, गणेश मंदिर में प्रातः 8:15 बजे गणेश निमंत्रण दिया गया एवं महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाए गए। यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री कृष्ण यादव समाज का तेरहवां सामूहिक विवाह सम्मेलन रामचंद्रपुरा में आयोजित किया जाएगा। इस बार विवाह सम्मेलन का कार्यकारी अध्यक्ष हरसहाय यादव को बनाया गया है। इस अवसर पर यादव समाज के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विवाह सम्मेलन के संरक्षक महेंद्र यादव, सामूहिक विवाह आयोजन समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह चोरिया, मुख्य संरक्षक कल्याण सहाय निनवाणिया, श्री कृष्ण सामाजिक उत्थान संस्था के अध्यक्ष लालचंद चोरिया, यादव युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव, विवाह सम्मेलन समिति के कोषाध्यक्ष सीएम अहीर, भामाशाह रामनिवास यादव, भामाशाह हीरालाल यादव, बाबूलाल यादव, ओम प्रकाश यादव, गणेश यादव, किशन लाल चोरिया, कजोड़ यादव, राधेश्याम हनिनवाल, देवी लाल यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद थे।
3/related/default