बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के श्रीरामसर में बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गई। जोरदार टक्कर के बाद पोल टूटकर कार पर आ गिरा, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के चलते आसपास का बिजली सप्लाई सिस्टम भी प्रभावित हो गया और क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार सौभाग्य से कार सवारों को गंभीर चोट नहीं आई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी ओर, मौके पर अफरा-तफरी के दौरान अज्ञात चोर कार की बैटरी निकालकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का मौका-मुआयना किया। फिलहाल हादसे व चोरी दोनों मामलों की जांच जारी है।