बीकानेर। जीएसएस/फीडर के आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते शनिवार 06 दिसंबर को विभिन्न समयावधियों में कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक नई सड़क, हाफिज कॉलोनी, धनुषधारी हनुमान मंदिर, लक्ष्मीनाथ पुलिया, केशवराव कुआं, छबीली घाटी, बड़ा बाजार, पीएचडी टंकी, लक्ष्मीनाथ मंदिर, ईश्वर आईटीआई, गुलजार बस्ती, बीकाजी टेकरी, मोडियो की श्मशान, सिंघियों का चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। इसी प्रकार प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक मुक्ताप्रसाद रोड, सर्वोदय बस्ती, सिलावटों की मस्जिद क्षेत्र, सेंट एनएन स्कूल, मनोज दाल मिल क्षेत्र, गुलशन राजा मस्जिद के पास, गुर्जर मोहल्ला सर्वोदय बस्ती और मोरपंख भवन सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं दोपहर 12:30 बजे से 03:00 बजे तक सेक्टर-3 एमडीवी कॉलोनी और जय गणेश विहार विस्तार क्षेत्र में बिजली कटौती रहेगी।
3/related/default