पांचू थाना क्षेत्र में आग से दो झोपड़े, छप्पर और कई मवेशी राख; लाखों का नुकसान

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के धरनोक गांव की रोही में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग ने देखते-देखते बड़ा हादसा का रूप ले लिया। आग की चपेट में आए दो झोपड़े, दो छप्पर और मवेशियों के बाड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना में करीब डेढ़ दर्जन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि अनाज, आभूषण व नकदी सहित लाखों का सामान खाक हो गया।

पांचू पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थी दुर्गसिंह ने बताया कि उसकी रहवासी ढाणी गांव से करीब पांच किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है। परिवार के लोग वहीं खेत में रहते हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ढाणी में बने एक झोंपड़े में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के चलते आग कुछ ही देर में पास बने दूसरे झोपड़े और छप्परों तक फैल गई।

हादसे में करीब 15 क्विंटल बाजरी, आठ क्विंटल मोठ, 10 क्विंटल ग्वार, आठ क्विंटल गेहूं सहित बड़ी मात्रा में अनाज जल गया। साथ ही सोने की ठूसी, तीन सोने की अंगूठियां, रखड़ी, चैन, तीन जोड़ी चांदी के पायजेब, दो सोने की मूर्तियां, सोने के फूलड़े व मोती, करीब 40 हजार रुपये नकद और घरेलू सामान भी राख हो गया।

आग में 18 भेड़-बकरियों के छोटे बच्चे और अन्य मवेशी झुलसकर मर गए। कुल मिलाकर करीब 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!