बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर में एक युवक द्वारा खेत में पेड़ से फांसी लगाकर जीवन समाप्त करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय जयकिशन पुत्र जेठाराम चौधरी अपनी ढाणी में परिवार के साथ रहता था। बताया जाता है कि देर रात उसने ढाणी के बाहर स्थित नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह परिजन जागे तो जयकिशन को पेड़ से लटका देख दहल उठे और तुरंत बीछवाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतरवाकर पीबीएम अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।