नगर कांग्रेस कमेटी पिलानी द्वारा कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): विद्या विहार नगर पालिका में बस स्टैंड के पास स्थित सनशाइन होटल में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। विशिष्ट अतिथि डॉ.हरि सिंह सांखला उपाध्यक्ष, पीसीसी एससी डिपार्टमेंट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिलानी विनोद काजला, सत्यवीर धतरवाल जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि थे। इस अवसर पर विधायक काला ने अपने उदबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक स्वर्णिम इतिहास है। आजादी की लड़ाई में अहम योगदान है। महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजिनी नायडू जैसे महानायकों के नेतृत्व में देश की आजादी में निर्णायक भूमिका निभाई। उनके योगदान को हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे। आज की परिस्थितियों में देश को बचाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर फिर से लड़ाई लड़नी पड़ेगी। चारों तरफ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। देश की परिसंपत्तियां उद्योगपतियों को दी जा रही हैं। एक बार फिर से हमें बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। कार्यक्रम में विद्या विहार कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा पंडित, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहतास रणवा, प्रदीप झाझड़िया, प्रेम प्रकाश मोयल, मनोज भास्कर, अनिल जांगिड़, मनोज खन्ना, उमेद सिंह रेडू, मुकेश, महावीर, प्रवीण आलडिया एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!