पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सरकार द्वारा अरावली पर्वतमाला की परिभाषा बदलने और मनरेगा योजना को समाप्त करने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिड़ावा एवं पिलानी के संयुक्त तत्वाधान में पिलानी विधायक पितराम काला के नेतृत्व में चिड़ावा शहर में पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से मुख्य बाजार गांधी चौक तक निकाला गया। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पिलानी विधायक पितराम काला ने अपने उदबोधन में कहा कि सरकार ने मनरेगा योजना को खत्म कर आम, गरीब, किसान, मजदूर के रोजगार को समाप्त कर दिया है। ये सरकार गांधी वादी विचार धारा को समाप्त करना चाहती है जो संभव नहीं है। विधायक काला ने कहा कि अरावली श्रंखला कोई पहाड़ नही बल्कि राजस्थान की जीवन रेखा है। जिसको सरकार अडानी, अंबानी को खनन का ठेका देकर समाप्त करना चाहती है, जिसका पर्यावरण पर बुरा असर पड़ेगा। इस अवसर पर चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, जिला परिषद सदस्या विनीता रणवा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सतवीर धतरवाल,पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, राजकुमार राठी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष, चिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी, पार्षद निखिल नुनिया ने संबोधित किया। इस अवसर पर विनोद काजला पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, चिड़ावा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा, पिलानी नगर अध्यक्ष सुनील शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेघवाल, विद्याधर ग्राम सेवक मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र पूनिया मंडल अध्यक्ष, विनोद डांगी सरपंच ओजटू, विनोद झाझडिया, सरपंच अनिल कटेवा सरपंच बख्तावरपुरा, सूबे महावीर सिंह सरपंच खुडाना, प्रदीप झाझड़िया, प्रेम प्रकाश मोयल, अनिल जांगिड़, रणधीर गोठवाल, मनोज भास्कर, परमानंद बुडानिया, सुभाष भांभू, संत कुमार भांभू अलीपुर, रणवीर पुनिया, रोहिताश लांबा, प्रेम लांबा, शीशराम ओला, ताराचंद लांबा, पार्षद निरंजन लाल सैनी, विनोद झाझडिया, बाबूलाल, राजेश नायक, मुकेश पुनिया, श्रीराम सैनी, शीशराम सैनी, भंवर लाल सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अरावली व मनरेगा का नाम बदलने करने विरोध में पितराम सिंह काला के नेतृत्व में पैदल मार्च
By -
December 28, 2025
0
Tags: