पालिका के भूखंड पर हो रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: नगर पालिका प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन भी की कार्रवाई

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): नगर पालिका की गठित टीम ने अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट के निर्देशन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के भूखंड पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। पालिका अधिशाषी अधिकारी मनोहर लाल जाट ने बताया कि इंदिरा विस्तार कॉलोनी में स्थित नगर पालिका के भूखंड पर अतिक्रमियों द्वारा तारबंदी करके अतिक्रमण कर रखा था, जिसको जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। इस दौरान अतिक्रमियों द्वारा विरोध करने पर समझाईस करके अतिक्रमण को हटाया गया। इस अवसर पर सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश जाट, बाबूलाल पण्डा, रोडूमल सैनी, विनोद चांवरिया व रामबाबू नकवाल सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!