चंवरा चौफुल्या में जिला स्तरीय माली (सैनी) समाज की आम सभा का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0
   


ककराना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): निकटवर्ती चंवरा चौफुल्या में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को माली सैनी समाज की जिला स्तरीय आम सभा का आयोजन हुआ। संगठन जिला मीडिया प्रभारी भरत सिंह कटारिया ककराना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैनी महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन सैनी बॉक्सर, विशिष्ट अतिथि सैनी महापंचायत प्रदेश अध्यक्ष दीपक सैनी थे। अतिथियों का उदयपुरवाटी से होते हुए रास्ते में जगह-जगह स्वागत कर छापोली, मंडावरा, जहाज, मनकसास, गुड़ा पौख से सभा स्थल पहुंचे। संगठन के पदाधिकारी ने अतिथियों का साफा व शोल माला पहनाकर स्वागत किया। बॉक्सर ने बताया कि समाज को एकजुट रहकर समाज में चल रही बुराई में कुरुतियों को दूर भगाना है। प्रदेश में बने सभी संगठनों को एक साथ मिलकर पूरे प्रदेश भर में काम करना है। जो भी मांगे थी, संगठन की उन पर चर्चा कर आगे की रणनीति तैयार की गई।कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट मोतीलाल सैनी उदयपुरवाटी, एंकर राघव पंवार लक्ष्मणगढ़ किया। सैनी महापंचायत संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने मिलकर सभा को सफल बनाया। देशराज सैनी भरतपुर, मुकेश भगत सैनी जिला अध्यक्ष जोधपुर, भरत टांक पीपाड़ तहसील अध्यक्ष, मनीष देवड़ा, अंकित सैनी मोहनपुरा, शंकर सैनी जयपुर, युवा नेता संदीप सैनी, ककराना सरपंच प्रतिनिधि प्रभाती लाल सैनी, चंवरा सरपंच धर्मराज सैनी, किशोरपुरा सरपंच मोहनलाल सैनी, किशोरपुरा के पूर्व सरपंच शिभू दयाल सैनी केके सैनी, गंगासहाय सैनी, उम्मीद सैनी, रमेश सैनी, बाबूलाल सैनी, रामधन सैनी, निलेश कटारिया, राजा कटारिया, मनीष सैनी खेतड़ी, राजकुमार सैनी खेतड़ी, सुरेश कुमार सैनी खेतड़ी, सुभाष सैनी, सीएल खडोलिया नेवरी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!