निवाई (लालचंद सैनी): वनस्थली विद्यापीठ की छात्रा यति पारीक का राजस्थान महिला अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। छात्रा यति ने एसजीएफआई द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके उत्कृष्ट खेल के आधार पर उनका चयन राजस्थान महिला अंडर-19 टीम में हुआ है। छात्रा राजस्थान टीम के राष्ट्रीय कैंप के बाद 1 जनवरी से शिवपुरी, मध्य प्रदेश में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेगी। उल्लेखनीय है कि यति पहले भी राजस्थान रॉयल्स व आरसीए अंडर 19 कैंप में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। यति बाएँ हाथ की तेज गेंदबाज हैं और भविष्य में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने का सपना रखती हैं। कोच उर्वेश शर्मा ने बताया कि यति एक उदीयमान खिलाड़ी हैं, जिनमें अपार संभावनाएँ हैं। विद्यापीठ की कुलपति प्रोफेसर आदित्य इना शास्त्री एवं अंशुमान शास्त्री ने छात्रा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
3/related/default