जयपुर (ब्रह्म प्रकाश शर्मा): राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र नेता पंकज तिवारी को एनएसयूआई जयपुर शहर जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर छात्रों ने साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मौजूद आंधी कांग्रेस ब्लॉक महासचिव टिंकेश भारद्वाज, रवि पंडित, रामफूल मीणा, रामनगर विशाल छिपा, दिलकुश बीरासना, पवन शर्मा आंधी, मुकेश अर्नालिया आदि। नियुक्ति के बाद पंकज तिवाड़ी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताश मीणा का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया।
3/related/default