बीयूमर ग्रुप ने रिलायंस मेट सिटी में अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का किया उद्घाटन

AYUSH ANTIMA
By -
0

गुरुग्राम (श्रीराम इंदौरिया): रिलायंस मेट सिटी (मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड) ने सेक्टर-5, झज्जर (हरियाणा) में बीयूमर ग्रुप के नए अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। बीयूमर ग्रुप, जो इंट्रालॉजिस्टिक्स, कन्वेयिंग, पैकेजिंग, पेलटाइज़िंग, सॉर्टेशन और डिस्ट्रीब्यूशन टेक्नोलॉजी में वैश्विक अग्रणी है, ने भारत में अपने विनिर्माण विस्तार के लिए मेट सिटी को प्राथमिक स्थान चुना है। यह नया संयंत्र मेट सिटी की एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थिति को और मजबूत करता है। रिलायंस मेट सिटी के सीईओ श्रिवल्लभ गोयल ने कहा, “बीयूमर का यहां आना मेट सिटी के विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक–हितैषी माहौल पर वैश्विक कंपनियों के विश्वास को दर्शाता है।” बीयूमर ग्रुप क्लस्टर एशिया के सीईओ नितिन व्यास ने कहा, “42,508 वर्गमीटर भूमि पर बना यह संयंत्र न केवल भारत बल्कि वैश्विक ग्राहकों की जरूरतों को भी पूरा करेगा। यह परियोजना मात्र 15 महीनों में पूरी होना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।” 600 से ज्यादा कंपनियों और 40,000 ज्यादा नौकरियों वाली रिलायंस मेट सिटी आज वैश्विक व घरेलू उद्योगों की प्रमुख निवेश गंतव्य बनी हुई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!