निवाई (लालचंद सैनी): बार एसोशियेशन के वार्षिक चुनाव निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दयाराम गुर्जर, एडवोकेट कौशल किशोर जाट व एडवोकेट राजमुरारी कुर्मी के सानिध्य में संपन्न हुए। जिसमें बार एसोशियेसन के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट कन्हैया लाल मीणा ने अपने प्रतिद्वंदी एडवोकेट सीताराम शर्मा को 6 मतों से हराकर जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट दयाराम गुर्जर ने बताया कि चुनाव को लेकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, पुस्तकालय अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के पद पर कुल 11 प्रत्याशियों के लिए सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। जिसमें 85 मतदाताओं में से 83 मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपने मत का प्रयोग किया। मतगणना के तत्काल बाद परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर एडवोकेट कन्हैयालाल मीणा को 38, रामगोपाल जाट को 14 व सीताराम शर्मा को 30 मत मिले व 1 मत निरस्त हुए। जिससे एडवोकेट कन्हैया लाल मीणा 8 मतों से विजय घोषित किए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भागचंद बैरवा को 41 व रामदयाल शर्मा को 39 मत मिले व 3 मत निरस्त हुए। जिससे एडवोकेट भागचन्द बैरवा 2 मतों से विजय घोषित किए गए। इसी प्रकार महासचिव पद के लिए रामजीलाल जाट को 43 व कजोड़मल गुर्जर को 36 मत मिले व 4 मत निरस्त हुए, जिससे एडवोकेट रामजीलाल जाट 7 मतों से विजय घोषित किए गए। इसी प्रकार पुस्तकालय अध्यक्ष के पद हेतु नरेंद्रकुमार शर्मा को 51 व शिमला बाई गुर्जर को 32 मत मिले, जिससे एडवोकेट नरेन्द्र शर्मा 19 मतों से विजय घोषित हुए। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार शर्मा को 51 व सोराज चौधरी को 32 मत मिले, जिससे एडवोकेट रमेश कुमार शर्मा 19 मतों से विजय घोषित हुए। इस अवसर पर बार के एडवोकेट रमेश डोई, बनवारी लाल यादव, नरेन्द्र चौधरी, हरिराम गुर्जर, गिरधर सिंह, रामअवतार शर्मा, सतीश शर्मा, नरेन्द्र चौधरी, दयाराम गुर्जर, रणजीत सिंह, रामजीलाल मीणा, विनोद जाट, शिवराज मीणा, हीरालाल चौधरी, नारायण सिंह, शंकरलाल जाट, जगदीश मुंशी, महेन्द्र कसाणा व अनुराग शर्मा सहित कई अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित कार्यकारणी को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया।
3/related/default