निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा के सानिध्य में बैठक आयोजित हुई। पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों को लेकर आमजन को भी पुलिस की मदद के लिए जानकारियां उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृति के लोगों की पुलिस को जानकारी देवें। कम उम्र के बच्चों को वाहन नहीं चलाने देवें। लोगों को यातायात के नियमों के लिए जागरूक करें एवं कानून व शांति व्यवस्था में पुलिस की मदद करें। इस दौरान जितेंद्र पलेई, प्रोफेसर राजेश मीणा, प्रोफेसर छोटूलाल मीणा, रमाकांत शर्मा, संपतराम शर्मा, घनश्याम शर्मा गुरुजी, राजेश स्वामी, त्रिलोक कुमार शर्मा, पंडित महेश कुमार शर्मा, ताराचंद शर्मा, लोकेश शर्मा, आरती, भारती व विनोद कुमार यादव झिलाय, नरेश खेडिया व डॉ.छोटूलाल मीणा ने नवनियुक्त पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक रविप्रकाश शर्मा को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृड करने का आह्वान किया, जिससे क्षेत्र में बढ रहे अपराधों पर अंकुश हो सके।
कानून व शांति व्यवस्था में आमजन करें पुलिस की मदद: रविप्रकाश शर्मा
By -
December 12, 2025
0
Tags: