बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष और सचिव पद पर बराबरी के बाद ड्रॉ से विजेता घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार अध्यक्ष और सचिव पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिला। कुल 101 सदस्यों में से 83 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे—कपिल चाहर, विजय गुरावा और अवधेश पचार। मतदान में कपिल चाहर और विजय गुरावा को समान 35-35 वोट मिले, जबकि अवधेश पचार को 13 वोट प्राप्त हुए। बराबरी के बाद निर्वाचन नियमों के तहत ड्रॉ प्रक्रिया अपनाई गई, जिसमें विजय गुरावा अध्यक्ष चुने गए।सचिव पद के लिए गिरधारी लाल सोनी और दीपक स्वामी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें गिरधारी सोनी को 49 वोट और दीपक स्वामी को 34 वोट मिले। गिरधारी सोनी 15 वोट से विजेता बने। 
*अन्य पदों पर निर्विरोध चयन हुआ*

उपाध्यक्ष विकास खारड़िया, सह सचिव निहाल सिंह, कोषाध्यक्ष रामनिवास। चुनाव समिति का गठन भी सर्वसहमति से किया गया। सदस्यों ने एडवोकेट हिदायत हुसैन फ़ारूकी को चुनाव समिति का अध्यक्ष चुना। बैठक में एडवोकेट लालचंद गोठवाल, वीरप्रकाश झाझड़िया, विजय डाबला, उम्मेद बरवड़, प्रदीप बराला, रोबिन शर्मा, रामवीर बेनीवाल, विजेंद्र सिंह राठौड़, लोकेश शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष शीशराम बोला, सचिव विकास सैनी, बबलू सैनी, अभिषेक महमिया, पूर्व बार अध्यक्ष शीशराम बोला, विनोद डांगी, नवीन झाझड़िया, विजय पाल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। मोहम्मद खादिम ने बताया कि चुनाव पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!