सरकारी विद्यालयों से दूध पाउडर चोरी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना जसरासर ने प्रभावी व त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी विद्यालयों से विद्यार्थियों के पोषाहार हेतु रखे गए दूध पाउडर के पैकेट चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 25 नवंबर 2025 को परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि राजकीय विद्यालय जोगणिया बाला थावरिया एवं ग्राम मुन्दड के चार राजकीय विद्यालयों से अज्ञात व्यक्तियों ने रात्रि के समय दूध पाउडर के पैकेट चोरी कर लिए। इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा के निर्देशानुसार एवं वृत्ताधिकारी नोखा जरनैलसिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी आलोक सिंह ने चोरी की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया।

गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दूध पाउडर चोरी में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में श्यामसुन्दर पुत्र बाबूलाल नायक (18) निवासी वार्ड 06 हिमटसर, पवन कुमार पुत्र लेखराम नायक (21) निवासी वार्ड 12 हिमटसर, कैलाश पुत्र नरसीराम नायक (28) निवासी वार्ड 06 हिमटसर, दिनेश पुत्र लिछमणराम नायक (18) निवासी वार्ड 05 हिमटसर तथा मनोज पुत्र रतीराम मेघवाल (18) निवासी वार्ड 12 हिमटसर शामिल हैं। सभी आरोपी पुलिस थाना नोखा क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने नोखा थाना क्षेत्र के साथ-साथ पांचू थाना क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में भी दूध पाउडर के पैकेट चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों से विस्तृत अनुसंधान और पूछताछ जारी है।

इस कार्रवाई में पुलिस थाना जसरासर की टीम के देवाराम हैडकानि, जयकिशन हैडकानि, सुमित कानि, कैलाश कानि, ओमप्रकाश कानि, विष्णु कानि एवं कैलाश कानि शामिल रहे। कार्रवाई में देवाराम हैडकानि और सुमित कानि का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!