रानी बाजार में कैफे पर पुलिस की दबिश, केबिन तुड़वाए, दो युवक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित रानी बाजार के पट्टी पेड़ा इलाके में एक कैफे पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाई है। एसएचओ धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ‘वेल इन टाइम’ नामक कैफे पर अचानक दबिश दी। मौके पर कैफे बाहर से बंद मिला, जिस पर पुलिस ने ताला खुलवाकर अंदर प्रवेश किया।

कैफे के भीतर छोटे-छोटे केबिन बने हुए थे, जिनमें युवक-युवतियां बैठे पाए गए। पुलिस ने मौके पर मौजूद युवतियों को समझाइश देकर छोड़ दिया, जबकि दो युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कैफे में बने सभी केबिनों को मौके पर ही हटवा दिया गया।

पुलिस को कैफे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कैफे संचालक को सख्त हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कोटगेट थाना पुलिस शहर के अन्य कैफे पर इसी प्रकार की कार्रवाई कर चुकी है, जहां अवैध केबिन हटवाए गए थे। इसके बावजूद शहर में कुछ कैफे अब भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जहां कथित तौर पर नशा और आपत्तिजनक गतिविधियों के लिए सुरक्षित केबिन उपलब्ध करवाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!