बीकानेर। शहर के भुट्टों का बास क्षेत्र में बुधवार देर शाम ANTF और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के गढ़ पर बड़ा प्रहार किया। टीम ने दबिश देकर MD, स्मैक और चिट्टा सहित विभिन्न मादक पदार्थों को कब्जे में लिया। क्षेत्र में लंबे समय से नशे की खुलेआम बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार ANTF आईजी विकास कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा के नेतृत्व में रेड की गई। कार्रवाई के दौरान सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार भी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, वहीं ATS के जवानों ने भी अभियान में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में टॉफियों की तरह नशे की गोलियां और पाउडर बेचे जाने की चर्चाएं लंबे समय से थी। भाजपा नेता श्याम हाड़ला व भगवान सिंह मेड़तिया भी भुट्टों का बास इलाके में नशे की बिक्री को लेकर लगातार आवाज उठा रहे थे। जिसके बाद आज पुलिस नें इलाके में सर्जिकल ऑपरेशन चलाकर नशेड़ियों के अड्डे पर कार्रवाई को अंजाम दिया।
भुट्टों का बास में पुलिस की बड़ी छापेमारी, एमडी– स्मैक–चिट्टा सहित भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
By -
December 03, 2025
0
Tags: