अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर कोटगेट पुलिस नें अवैध कैफ़े पर मारा छापा, छह युवक गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित कैफ़े और केबिनों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ सिटी अजय डाल व थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह की टीम ने रानीबाजार रोड स्थित एक कैफ़े पर छापेमारी की, जहां अवैध गतिविधियों वाले केबिन संचालित मिल रहे थे। पुलिस ने मौके पर अवैध रूप से बनाए गए केबिनों को ध्वस्त करवाते हुए छह युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बालकिशन भाटी (30) निवासी पंचमुखा महादेव मंदिर के पास रानीबाज़ार, प्रभुलाल मेघवाल उर्फ़ प्रताप (20) निवासी पड़ी पेडा रानीबाज़ार, भैरव झारङ (24) निवासी गंगाशहर, कुणाल कोठारी (20) निवासी महारानी चौक गंगाशहर, नारायण (23) निवासी बाइपास गंगाशहर तथा जयदीप (30) निवासी बंगला नगर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कैफ़े में अवैध रूप से केबिन बनाकर संदिग्ध गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। थाना क्षेत्र में ऐसे अवैध कैफ़े पर लगातार निगरानी रखते हुए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!