नाकेबंदी में मिला सुराग: कोलायत पुलिस नें 79 किलो डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कोलायत थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 79 किलो 850 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर गहन पूछताछ शुरू की है। बीकानेर रेंज आईजी और जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर चल रहे अभियान के दौरान थानाधिकारी कोलायत मय टीम नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा डोडा पोस्त छुपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को रोक तलाशी ली, जिसमें प्लास्टिक के चार कट्टों में भरा कुल 79.850 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने इसे एनडीपीएस एक्ट के तहत ज़ब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य संबंधित गतिविधियों का खुलासा हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!