जनसेवा को समर्पित सुशासन पखवाड़े के तहत छठवें दिन जनसम्पर्क विकास रथ के साथ उपस्थित रहकर ग्रामीणों को किया संबोधित

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने पर 15 दिवसीय सुशासन पखवाड़े के अंतर्गत छठवें दिन पिलानी विधानसभा की ग्राम पंचायत खुडाना, बख्तावरपुरा, नूनिया गोठड़ा, बृजलालपुरा एवं नारी में जनसम्पर्क विकास रथ के साथ उपस्थित रहकर सहभागिता की। इस दौरान दहिया ने राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों से अवगत कराया। 
दहिया ने बताया की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का संकल्प है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक उपलब्धियां व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रदेश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। प्रदेश में विकास और सुशासन के नए नए आयाम स्थापित किए गए है, जिसकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारीया ग्रामीणों से साझा की गई। इस अवसर पर यह संकल्प लिया गया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिलानी विधानसभा के प्रत्येक परिवार तक समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से पहुँच सके।
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, पूर्व प्रधान रोहिताश धांगड़, जिला मंत्री रिशाल कंवर, यात्रा संयोजक सुनीता स्वामी, खुडाना सरपंच महाबीर सिंह, बख्तावरपुरा सरपंच अनिल कुमार, नारी सरपंच आशीष लमोरिया, जय सिंह नूनिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!