झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्था झुंझुनूं की ओर से 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम झुंझुनूं स्थित शहीद करणीराम रामदेव पार्क में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। समारोह में दिव्यांगजनों को कंबल, रजाई, सिलाई मशीन, बैसाखी, छड़ी, त्रिचक्र वाहन, व्हीलचेयर सहित आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाभू होंगे। समारोह की अध्यक्षता डॉ.अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर झुंझुनूं करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में हर्षिनी कुल्हरी, डॉ.घासीराम वर्मा गणितज्ञ, राजेश दहिया, परमेश्वर लाल हलवाई, शुभकरण चौधरी, डॉ.पवन पुनिया, रुस्तम टेलर आदि उपस्थित रहेंगे। संस्था ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगजनों को सामग्री वितरण करेगा संस्थान
By -
December 02, 2025
0
Tags: