राजकीय आईटीआई उदावास में 8 दिसंबर को अप्रेंटिसशिप मेला

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): युवाओं को उद्योगों में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई उदावास झुंझुनूं में अप्रेंटिसशिप मेला आगामी सोमवार, 08 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। यह मेला प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। निदेशक उमा झाझडिया ने बताया की मेले में मुद्रा सोलर प्राइवेट लिमिटेड कच्छ (गुजरात), एसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड, पोलिमेडिक्योर लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड एवं श्रीराम पिस्टन एंड रिंग लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।
उन्होंने बताया कि 8वीं, 10वीं, 12वीं अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा ऐसे शिक्षित बेरोजगार युवक जो अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण या रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे इस मेले में भाग ले सकते हैं। मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपडेटेड बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, 10वीं की अंकतालिका, बैंक पासबुक तथा सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छाया प्रतियां साथ में लाना अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!