पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एआईसीसी के एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की अनुशंसा पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसके अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने पिलानी के प्रसिद्ध कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ व सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डॉ.हरिसिंह सांखला पर भरोसा जताते हुए कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एससी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर डॉ.सांखला ने केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं को आभार एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाएंगे। प्रदेश में आने वाले पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर मैं खरा उतरूंगा। डॉ.सांखला की नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। डॉ.सांखला ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ.सांखला को मिली एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
By -
December 02, 2025
0
Tags: