जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में चल रहे जयपुर ज्वैलरी शो (जेजेएस) के अनकट सेगमेंट के दौरान सोमवार को जयपुर की युवा एंटरप्रेन्योर कीया अग्रवाल बधालिया की नई पुस्तक लग्जरी अनकट-हाउ टेक्नोलॉजी इज रीराईटिंग द वैल्यु ऑफ जैम्स का विमोचन हुआ। यह कार्यक्रम जेईसीसी के रश्मिकांत दुर्लभजी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। जिसमें जेजेएस के मानद सचिव राजीव जैन, जेजेएस वाईस चेयरमैन, दिनेश खटोरिया, जेजेएस के संयुक्त सचिव, अजय काला सहित जेजेएस आयोजन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कीया ने कहा कि जैम्स एंड ज्वैलरी के अग्रणी मंच जयपुर ज्वैलरी शो में मेरी पहली पुस्तक का विमोचन मेरे लिए गर्व का विषय है। मेरी यह पुस्तक विदेश के दौरान मेरी अकादमिक थिसिस का परिवर्तित रूप है। यह पुस्तक केवल जेमस्टोन्स के इतिहास और हेरिटेज के बारे में ही नहीं, बल्कि तकनीक के बदलते माहौल में उनके भविष्य का विश्लेषण करती है। इस पुस्तक के लिए मैंने पुराने ऑक्शन रिकॉर्ड, विशेषज्ञ इंटरव्यू और जेमोलॉजी रिसर्च रिपोर्ट का उपयोग किया है। इससे उन महत्वपूर्ण फैक्टर्स को सामने लाने में मदद मिली, जो आज के बदलते लग्ज़री मार्केट में किसी स्टोन की कीमत को प्रभावित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान जेजेएस के मानद सचिव राजीव जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कीया की यह पुस्तक जैम्स और ज्वैलरी इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है। जेजेएस जैसे मंच पर हमें अधिक से अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करने की जरूरत है, क्योंकि आज की नई पीढ़ी का काम करने का तरीका पहले से कहीं अधिक आधुनिक और एडवांस है। इस तरह की रिसर्च आधारित पुस्तकें, आने वाले समय में जैम्स और ज्वैलरी के प्रति ग्राहकों का विश्वास और अधिक मजबूत करने में मदद करेंगी।
*पुस्तक लग्जरी अनकट*
जेम स्टोन्स की बदलती कीमत और उनके महत्व पर नया विजन प्रस्तुत करती है। अपने पारिवारिक ज्वैलरी व्यवसाय अद्भुत ज्वेल्स और विश्व स्तरीय शिक्षा के अनुभवों के साथ कीया ने इस पुस्तक में ज्ञान और शोध का अनूठा मिश्रण पेश किया है।