कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़: मंथन फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु संचालित मंथन स्पेशल स्कूल में कंबल व फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विद्यालय निदेशिका डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि बहरोड़ की जानी मानी संस्था मानव जागृति मंच के सौजन्य से पैंतीस बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित की गई। इस हेतु मंथन द्वारा मंच अध्यक्ष जगमाल सिंह यादव तथा सुरेन्द्र सिंह यादव का आभार व्यक्त किया गया, साथ ही मंथन महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इकाई सचिव रेणु गोयल के परिवार के सौजन्य से नियमित रूप से बच्चों को फल वितरण करने का नवाचार प्रारम्भ किया गया। इस दौरान मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, नेहा जैन, साजन गोयल, विशेष शिक्षक अंकित सेन, डेनिस कुमार, शालिनी शर्मा, पायल सहित बच्चे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!