बीकानेर अनाज मंडी में रिकॉर्ड तोड़ मूंगफली की आवक, गेट खुलते ही फिर बेकाबू हुआ जा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। बीकानेर अनाज मंडी में इन दिनों मूंगफली की रिकॉर्ड आवक जारी है और मंगलवार को हालात और अधिक बिगड़कर सामने आए। मंडी में रिकॉर्ड मूंगफली पहुंचने से गेट पर सुबह से ही भारी जाम लग गया, जो लगातार दो घंटे से ज्यादा समय तक बना रहा। दिनभर रुक-रुककर जाम लगा रहा, जिससे किसानों के साथ-साथ व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बीते दिनों बढ़ती अव्यवस्था के चलते मंडी प्रशासन ने मूंगफली लेकर आने वाली गाड़ियों की एंट्री दो दिनों के लिए बंद कर दी थी, लेकिन जैसे ही सोमवार को मंडी के गेट खोले गए, हालात पहले से ज्यादा खराब हो गए। वाहनों की लंबी कतारें मंडी परिसर तक पहुंच गईं ।मंडी व्यापारियों के अनुसार, मंगलवार को 1 लाख 50 हजार से अधिक बोरी मूंगफली की आवक रही और इतनी ही मात्रा का ऑक्शन भी किया गया। लगातार बढ़ती भीड़ और जगह की कमी के कारण मंडी का पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त है।

*खरीददार मिलर भी परेशान, 5–7 दिन तक नहीं हो पाती लोडिंग*

अव्यवस्था का असर केवल किसानों पर ही नहीं, बल्कि खरीदार मिलरों पर भी भारी पड़ रहा है। खरीददारों का कहना है कि जाम और अव्यवस्थित ट्रैफिक के कारण ऑक्शन में खरीदी गई मूंगफली की ट्रकों में लोडिंग पांच से सात दिन तक नहीं हो पा रही है। इससे प्रोसेसिंग यूनिट्स का संचालन प्रभावित हो रहा है, ट्रक अटक रहे हैं और उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। मिलरों का कहना है कि अगर आवक इसी तरह तेज और प्रबंधन कमजोर रहा तो मंडी की नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह धीमी पड़ जाएगी और व्यापारियों का बड़ा नुकसान होगा। किसानों ने भी मांग की है कि मंडी में अतिरिक्त जगह, वैकल्पिक मार्ग, ट्रैफिक कंट्रोल और व्यवस्थित नीलामी सिस्टम की तुरंत व्यवस्था की जाए, ताकि रिकॉर्ड आवक का सही लाभ मिल सके और मौजूदा अव्यवस्था पर रोक लग सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!