रोड नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान का धमाकेदार प्रदर्शन, पहले दिन तीन स्वर्ण सहित जीते सात पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। सम्बलपुर उड़ीसा में आयोजित रोड नेशनल चैंपियनशिप में राजस्थान के साइक्लिस्टों ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक अपने नाम किए। सीनियर वर्ग में हर्षिता जाखड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। पुरुष अंडर-23 वर्ग में मानव सरडा ने रजत पदक हासिल किया। सब-जूनियर बॉयज़ वर्ग में लोकेश कुमार ने स्वर्ण और शुभम गोदारा ने कांस्य पदक जीता। युवतियों की श्रेणी में डिम्पल ने स्वर्ण जबकि प्रियंका डूडी ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं यूथ बॉयज़ वर्ग में धर्माराम सारण ने रजत पदक अपने नाम किया।

पहले दिन के इस प्रदर्शन के बाद राजस्थान का कुल पदक तालिका में तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक शामिल हो गए हैं। चयन समिति की चेयरपर्सन सारिका चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का परिणाम बताते हुए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतरराष्ट्रीय कोच दयालाराम, चयन समिति सदस्य सरवण राम डूडी, राजेंद्र कुमार शर्मा, गजेंद्र चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।

सारिका चौधरी ने बताया कि इस सफलता के पीछे कोच श्रवण डूडी, राकेश कुमार, सुन्दर लाल विश्नोई, सावराराम चीघा तथा सहयोगी सदस्य शिवरतन गाट की कड़ी मेहनत रही है, जिसकी बदौलत राजस्थान के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर चमके हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!