बीकानेर। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई बुधवार सुबह जयपुर से बीकानेर के लिए रवाना हुए। प्रदेश पद की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस प्रथम जिले दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चोमू से लेकर बीकानेर तक पूरे मार्ग में जगह-जगह उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने बिश्नोई का फूल मालाओं और गुलाब की पंखुड़ियों से गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर स्वागत मंच, तो कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के जत्थों ने हाथों में पार्टी के झंडे लेकर उन्हें अभिनंदन किया। चोमू, सीकर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर, रतनगढ़, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे मार्ग में ‘बिहारीलाल बिश्नोई ज़िंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। बीकानेर बाईपास और शहर सीमा पर भी समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा, जहाँ बिश्नोई का विशेष रूप से अभिनंदन किया गया। बिहारीलाल जयपुर से सुबह रवाना हुए और बीकानेर पहुंचते पहुंचते अंधेरा हो गया। वंही बीकानेर भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ नें गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई का भव्य स्वागत, जयपुर से बीकानेर तक उमड़ा समर्थकों का सैलाब
By -
December 03, 2025
0
Tags: