बीकानेर । रबी सीजन में जिले में 70-80% बुवाई पूरी हो चुकी है। संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल ने बताया कि जिले में कुल 4 लाख 51 हजार हेक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। किसानों को उर्वरक की निर्बाध आपूर्ति के लिए विभाग सतर्क है।
जिले में यूरिया की कुल मांग 80,500 MT में से 29,581 MT की आपूर्ति हो चुकी है तथा 5,195 MT स्टॉक उपलब्ध है। दिसंबर के लिए 21,500 MT यूरिया की मांग जयपुर भेज दी गई है। किसानों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यूरिया का स्टॉक न करें और केवल प्रथम सिंचाई हेतु आवश्यक मात्रा ही खरीदें।
उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए जिला व ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जिला प्रभारी—रामनिवास चौधरी (9252159966)।
ब्लॉक प्रभारी— बीकानेर: मीनाक्षी शर्मा (9782022800), लूणकरणसर: गिरिराज (9414582537), श्रीकोलायत: मिनाक्षी पंवार (9413210885), श्रीडूंगरगढ़: रघुवर दयाल (8005858806), छतरगढ़: रूबीना परवीन (9694259502), नोखा: राजूराम डोगीवाल (9982375983), खाजूवाला: सोमेश तंवर (7737631866), पांचू: मामराज मेघवाल (9636176893), बज्जू: रामकिशोर मेहरा (9001561078)।