अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर देशनोक में सेवा कार्य, मां करणी गौशाला में की गई गौसेवा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात द्वारा देशनोक में सेवा कार्य आयोजित किए गए। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मां करणी गौशाला पहुंचकर गौवंश की सेवा करते हुए उन्हें गुड़ खिलाया।
इस दौरान मां करणी के दरबार में धोक लगाकर अर्जुन राम मेघवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके जनसेवा और विकास कार्यों की सराहना करते हुए जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकणा, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!