बीकानेर। फीडर रख-रखाव एवं आवश्यक वृक्षों की छंटाई कार्य के चलते रविवार 21 दिसंबर 2025 को शहर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभाग से मिली जानकारी ke अनुसार यह कटौती D-8 क्षेत्र में की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान चौधरी कॉलोनी, महादेव टावर, रोड नंबर 5, विश्वकर्मा कॉलोनी, हंसा गेस्ट हाउस वाली गली, वसुंधरा नगर, शिव वैली, चोपड़ा स्कूल तथा बालबाड़ी स्कूल के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
3/related/default