बीकानेर। बीकानेर रेल मंडल के चूरू स्टेशन यार्ड में स्थित रेलवे फाटक संख्या 167 (अग्रसेन कॉलोनी) पर तकनीकी अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। रेलवे के अनुसार OHE Mast 282/24-26 पर मरम्मत कार्य के चलते यह फाटक 22 दिसंबर 2025 को रात 12:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक आमजन एवं सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
रेलवे प्रशासन ने इस दौरान वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। यातायात के लिए फाटक संख्या C-165 (स्पेशल), किमी 280/1-2 (पूनियां कॉलोनी) तथा फाटक संख्या C-165A, किमी 280/8-9 (ओम कॉलोनी) का उपयोग किया जा सकता है।
रेलवे ने लोगों से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समयावधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें तथा रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों और निर्देशों का पालन करें।