निवाई (लालचंद सैनी): भाजपा सरकार के ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत निवाई बस स्टैंड पर विधायक रामसहाय वर्मा, पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी व शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से बैण्ड बाजे के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के सुशासन रथ का स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान सरकार के दो वर्षों के विकास कार्यों का लेखा-जोखा दर्शाने वाली पुस्तिका का वितरण किया गया। संबोधन के दौरान विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि चैनपुरा में 33/11 के वी का नया जीएसएस स्वीकृत करवाया गया है, जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि 28 करोड रुपए की लागत से कुंडो से बनवाड़ा तक रोड़ का निर्माण करवाया जा रहा है। शहर में 54 करोड रुपए की लागत से पांच पेयजल टंकियां व पेयजल लाइन का कार्य करवाया जाएगा। बस स्टैंड के लिए 8.50 करोड व मॉडल स्कूल के पास स्टेडियम के लिए 3 करोड रुपए स्वीकृत करवाए गए हैं। सिवरेज के लिए 139 करोड़ व पेयजल के लिए 275 करोड रुपए विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाए गए हैं। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने कहा कि 5 साल में शहर में विकास की कोई कसर नहीं छोड़ी है, अभी भी क्षेत्र में 60 करोड रुपए के कार्य प्रयासरत है। शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बीते दो वर्षों से जन सेवा, सुशासन और समयबद्ध समाधान के संकल्प के साथ शहर से लेकर गांव-ढाणी तक प्रत्येक नागरिक के साथ सेवा भाव से खड़ी है। मंच संचालन कर रहे एडवोकेट रमेश शर्मा ने कहा कि यह रथ केवल एक वाहन नहीं, बल्कि जनकल्याण, विकास और जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधान रामअवतार लांगडी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, जिला संयोजक रमाकांत शर्मा, डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी, भाजपा नेता परसराम कुमावत, ओपी गुप्ता, पार्षद बाबूलाल सैनी, गिर्राज जाट, शंकरलाल सैनी, लालचन्द सैनी, राजस्व अधिकारी राजप्रताप सिंह राणावत, सहायक अभियंता चन्द्रप्रकाश मीणा, सहायक अभियंता पप्पूलाल मीणा, कनिष्ट अभियंता चन्द्रप्रकाश जाट, निशांक जैन, राहुल सेन, प्रिंसिपल गिरिराज प्रसाद गुर्जर, राजाराम कसाणा, श्योजीराम फोजी, शंकरलाल पडियार, बुद्धराम मीणा, शिवप्रकाश पारीक, योगेश जैन व प्रहलाद सैनी सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default