शेखावाटी की धरा के साथ प्राचीन सभ्यता का अध्याय भी जुड़ा: डॉ.मधुसूदन मालानी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शेखावाटी की धरा को वीर प्रसूता धरा होने का गौरव हासिल है। खेतड़ी के पास बांसियाल गांव में 4500 साल पुराने ताम्र पाषाणिक सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं। इसको लेकर जिले के भाजपा युवा नेता ने गांव का दौरा करने के बाद बताया कि शेखावाटी की धरा को लेकर प्राचीन सभ्यता का भी नया अध्याय इस धरा के साथ जुड़ गया है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार खुदाई के दौरान तांबे के गहने, हड्डियों के औजार व मिट्टी के बर्तन मिले हैं, जो हड़प्पा काल के समकालीन है। यह अवशेष इस बात की पुष्टि करते हैं कि तह क्षेत्र गणेश्वर जोधपुरा जैसी ताम्र पाषाणिक सभ्यताओं का महत्वपूर्ण केन्द्र था और हड़प्पा से इसके व्यापारिक संबंध थे। डॉ.मालानी ने आगे कहा कि खुदाई में मिले अवशेष इस बात की भी पुष्टि करते हैं कि यह इलाका कभी संगठित जीवनशैली व प्राचीन सभ्यता का केंद्र रहा होगा। विदित हो डॉ.मालानी शेखावाटी की पुरातन धरोहर के संरक्षण व जीर्णोद्धार को लेकर काफी गंभीर है। इसी कड़ी में यह दौरा कर आगे कहा कि शेखावाटी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिससे इस क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इस अवसर पर शेर सिंह निर्माण भाजपा जिला उपाध्यक्ष व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!